Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में पॉलिटेक्निक, बीएड और इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री परीक्षाओं की तारीखें घोषित, आवेदन शुरू  

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक और शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में नामांकन...

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक और शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत बी.एड., पॉलिटेक्निक और लैटरल एंट्री की परीक्षाओं की तिथियां और पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सभी प्रमुख परीक्षाओं की तिथि 

बीएड,एमएड, बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
• परीक्षा की तिथि: 31 मई 2026
• ऑनलाइन प्रवेश पत्रः अभ्यर्थी 27 मई 2026 से वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लैटरल एंट्री) – 2026
• झारखंड के सरकारी, निजी और पीपीपी मोड पर चलने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक स्तर (बीटेक) के तृतीय सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष) में सीधे नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
• शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) के साथ संबंधित शाखा में 3 या 2 वर्षीय डिप्लोमा या गणित विषय के साथ बीएससी डिग्री.
आवेदन की अवधि: 18 मई से 12 जून तक.
• आवेदन में सुधार : 13 जून से 14 जून तक.
• परीक्षा की तिथि व समय: 28 जून (रविवार), सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (परीक्षा केंद्र: रांची).
• आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 900 रुपए, एससी-एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 450 रुपए (दिव्यांगों के लिए निशुल्क).
डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लैटरल एंट्री) – 2026
• राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में सीधे प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी.

• शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (भौतिकी,गणित,रसायन,कंप्यूटर साइंस आदि विषयों के साथ) उत्तीर्ण या 10वीं के साथ 2 वर्षीय आईटीआई.
• आवेदन की अवधि: 19 मई से 12 जून तक.
• परीक्षा की तिथि व समय: 28 जून(रविवार), दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक.
• आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 650 रुपए. एससी-एसटी और महिलाओं के लिए 325 रुपए
पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा – 2026
• विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और टूल एंड डाई मेकिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए सूचना जारी की गई है.
• शैक्षणिक योग्यता: माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.इस वर्ष परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
• आवेदन की अवधि: 19 मई से 17 जून तक.
• आवेदन में सुधार: 18 जून से 19 जून तक.
• परीक्षा की तिथि व समय: 05 जुलाई (रविवार), सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक.
• परीक्षा केंद्र: रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो एवं पलामू.
• आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 650 रुपए, एससी-एसटी और महिलाओं के लिए 325 रुपए.

ALSO READ: राज्य सरकार की संवेदनशील पहल : जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए मिलेगी मुफ्त जलावन लकड़ी, टोल-फ्री नंबर जारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *