Click Here
Click Here
Click Here

SIR को लेकर DDC ने दी जानकारी, 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

Pakur: समाहरणालय सभागार में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर DDC अरविंद कुमार लाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को...

pakur sir news

Pakur: समाहरणालय सभागार में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर DDC अरविंद कुमार लाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उनका सत्यापन करेंगे.

योग्य भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहें 

DDC ने बताया कि जिन मतदाताओं की पहले से मैपिंग हो चुकी है, उन्हें फॉर्म भरने के दौरान किसी भी तरह का दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार एसआईआर अभियान 29 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में आंशिक रूप से भरा हुआ फॉर्म देंगे. एक प्रति भरकर बीएलओ को वापस करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता रसीद के रूप में अपने पास रखेंगे. समय पर जमा किए गए फॉर्म के आधार पर 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा.

अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का रिकॉर्ड विभागीय जानकारी से मेल नहीं खाता है, तो उसे बाद में नोटिस देकर जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे. दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा. डीडीसी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की अब तक मैपिंग नहीं हुई है, वे बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी देकर प्रक्रिया पूरी कराएं.

AlsoRead:दो जुलाई को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *