Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: SIR-2026 को लेकर सोशल मीडिया जागरूकता अभियान, 30 जून को #JharkhandSIR के साथ चलेगा विशेष अभियान

Koderma: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य में 30 जून 2026 से 29 जुलाई...

कोडरमा: SIR-2026 को लेकर सोशल मीडिया जागरूकता अभियान
कोडरमा: SIR-2026 को लेकर सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

Koderma: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य में 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के संबंध में अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 30 जून 2026 को जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा. साथ ही पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक दो घंटे का विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JharkhandSIR हैशटैग के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा.

ऑनलाइन बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश

इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता (Utkarsh Gupta) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर #JharkhandSIR हैशटैग का अधिकाधिक उपयोग करते हुए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करें.

Also Read: दो जुलाई को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भी सहयोग की अपील

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ बैठक कर उनसे भी अपील की कि वे अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से SIR-2026 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन (Nirmal Soren), उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी (Vijay Kumar Soni), सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव (Subhash Yadav), सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *