Ranchi: श्रावणी मेला 2026 से पहले झारखंड सरकार ने देवघर और बासुकीनाथ में शहर की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए 6 करोड़ जारी किए हैं. इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. सरकार ने देवघर नगर निगम को 5 करोड़ और बासुकीनाथ नगर पंचायत को 1 करोड़ दिए हैं. इस पैसे से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, पार्क विकसित किए जाएंगे, सामुदायिक भवन, विवाह भवन और शवदाह गृह बनाए या सुधारे जाएंगे. जरूरत के अनुसार अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी खर्च किया जाएगा.
शहर को सुंदर बनाने में लगी सरकार
नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि मिलने के 15 दिनों के अंदर उसे निकालकर काम शुरू करें, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें. विभाग ने यह भी कहा है कि हर महीने की 5 तारीख तक सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी. सभी निर्माण कार्य खुली टेंडर प्रक्रिया से कराए जाएंगे और सरकारी वित्तीय नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी योजना पर एक ही काम के लिए दोबारा भुगतान न हो.
ALSO READ: ‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, जीत के बाद लिखा भावुक नोट
