देवघर: बाबा बैद्यनाथ के दानपात्र में उमड़ी आस्था, 17.67 लाख के साथ विदेशी मुद्रा भी मिली

Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर दानपात्रों में दिखाई दी. शुक्रवार को मंदिर परिसर में रखे...

Deoghar
बाबा बैद्यनाथ के दानपात्र में उमड़ी आस्था, 17.67 लाख के साथ विदेशी मुद्रा भी मिली

Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर दानपात्रों में दिखाई दी. शुक्रवार को मंदिर परिसर में रखे गए 18 दानपात्रों को प्रशासन की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया. दान की गिनती पूरी होने पर दानपात्रों से 17,67,086 रुपये नकद के साथ विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई.

नेपाली रुपये, डॉलर और रियाल भी मिले

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों से 1,630 नेपाली रुपये, 21 अमेरिकी डॉलर और 17 रियाल भी मिले. दानपात्र खोलने के बाद पूरी राशि को मंदिर प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखकर गिनती की गई.

विदेशों तक फैली बाबा बैद्यनाथ की आस्था

दानपात्र में विदेशी मुद्राओं का मिलना इस बात का संकेत है कि बाबा बैद्यनाथ धाम में केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था है. नेपाल से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण नेपाली मुद्रा मिली, जबकि अमेरिकी डॉलर और रियाल अमेरिका एवं खाड़ी देशों में रहने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रतीक माने जा रहे हैं.हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं. दानपात्रों में लगातार बढ़ता चढ़ावा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को दर्शाता है.

ALSO READ: सहकारिता मॉडल को मजबूत करने की तैयारी, झारखंड में 15 अहम प्रस्तावों पर बनी रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *