Bokaro: शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बेरमो प्रखंड के जरीडीह बस्ती पहुंचकर अभियान के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उपायुक्त ने BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने BLO से अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों और मतदाताओं की प्रतिक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने कहा कि गणना प्रपत्रों का समयबद्ध वितरण, संग्रहण और शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो.



