Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के गावों में स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक: VHSND के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों की हुई जांच

Hazaribagh: जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का सफल आयोजन किया गया. इस विशेष दिवस के अवसर...

Hazaribagh: जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का सफल आयोजन किया गया. इस विशेष दिवस के अवसर पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम, सहिया एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी व्यापक सेवाएं प्रदान की गईं.

गर्भवती महिलाओं और किशोरियों पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सघन जांच की गई. स्वास्थ्य शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित सेवाएं दी गईं. गर्भवती महिलाओं हेतु रक्त जांच, गर्भ परीक्षण और टीटी टीकाकरण संपन्न किया गया. इसके साथ ही आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाओं का वितरण करते हुए सुरक्षित मातृत्व के लिए संतुलित आहार की जानकारी दी गई. किशोरियों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई और उन्हें आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं. साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता और जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किए गए.

शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण अभियान

शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की निगरानी की और पूरक पोषण आहार की सुविधा उपलब्ध कराई. विशेष रूप से जन्म के तुरंत बाद स्तनपान की शुरुआत और बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया.

गांव स्तर पर जांच और दवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य: उपायुक्त

इस अभियान की सराहना करते हुए उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि VHSND कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं और बच्चों को उनके घर के समीप ही जांच, दवाएं और पोषण संबंधी सलाह मिल रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना और बीमारियों की रोकथाम के लिए इन सेवाओं की नियमित पहुंच सुनिश्चित करना है.

AlsoRead:बाल संरक्षण के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग हेतु विशेष किशोर पुलिस इकाई सशक्तिकरण कार्यक्रम का पांचवां सत्र आयोजित

add1

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *