पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 46 में से 30 मामलों का हुआ निष्पादन

Dhanbad: धनबाद पुलिस आम लोगों की शिकायतों को तुरंत समाधान के लिए लगातार काम कर रही है. धनबाद पुलिस पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल...

ssp dhanbad

Dhanbad: धनबाद पुलिस आम लोगों की शिकायतों को तुरंत समाधान के लिए लगातार काम कर रही है. धनबाद पुलिस पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशन एवं नियमित मॉनिटरिंग के कारण ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आई है, जिससे लोगों को समयबद्ध पुलिस सेवाओं का लाभ मिल रहा है. जून माह के दौरान पीजी पोर्टल पर कुल 24 नई ऑनलाइन शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए थे. इसके अलावा 22 मामले पहले से लंबित थे. इस प्रकार कुल 46 मामलों में से 30 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर शिकायतकर्ताओं को आवश्यक राहत प्रदान की गई. इससे लंबित मामलों में भी उल्लेखनीय कमी आई है और कुल प्राप्त शिकायतों की तुलना में लगभग 125 प्रतिशत निष्पादन दर्ज किया गया है.

मामलों की नियमित समीक्षा

फिलहाल 16 मामलों में जांच, सत्यापन एवं अन्य विभागीय प्रक्रियाएं जारी हैं. इन मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीजी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी.

शिकायतों के निष्पादन की सतत मॉनिटरिंग

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि शिकायतों के निष्पादन की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे लंबित मामलों में भी तेजी से कार्रवाई संभव हो रही है. धनबाद पुलिस का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करना है. इसी लक्ष्य के तहत सभी लंबित शिकायतों का निष्पादन 15 जुलाई से पहले सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके.

AlsoRead:रांची: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः गिरोह के सदस्य गौरव की ABP खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *