Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

Koderma: पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों...

Koderma
दोनों आरोपी

Koderma: पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दिनांक 28.06.2026 को बसुंधरा गार्डेन के पास से मोटरसाइकिल संख्या जे एच 12 क्यू -9785 चोरी हो गई थी. इस संबंध में कोडरमा थाना कांड संख्या 130/2026, दिनांक 30.06.2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई

पुलिस अधीक्षक कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन किया. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. चोरी हुई हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH12Q-9785 पुलिस ने बरामद कर ली है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपी
1. अभिराज कुमार उम्र 18 वर्ष, पिता अखिलेश चौधरी, ग्राम देवरा बेलदारी, थाना सीतामढी, जिला नवादा
2. रौशन कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता शिबालक चौधरी, ग्राम देवरा बेलदारी, थाना सीतामढी, जिला नवादा

ALSO READ:कोडरमा: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का धरना प्रदर्शन, 9 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

छापामारी दल में शामिल

1. पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, कोडरमा
2. पु.अ.नि. रोहित कुमार सिंह, कोडरमा थाना
3. स.अ.नि. विकेश कुमार, कोडरमा थाना
4. पैंथर, कोडरमा थाना के शामिल थे।

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *