Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में कांग्रेस संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की तैयारियों पर मंथन

Hazaribagh: स्थानीय कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की ‘बीएलए-2’ (बूथ लेवल एजेंट) कार्यों की एक...

Hazaribagh:  स्थानीय कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की 'बीएलए-2' (बूथ लेवल एजेंट) कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की.

एक सप्ताह के भीतर सौंपें बीएलए-2 की सूची: राजीव रंजन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव सह जिला कांग्रेस प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन की वर्तमान स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एसआईआर की तैयारी एवं नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने प्रखंड व मंडल अध्यक्षों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन अध्यक्षों ने अब तक बीएलए-2 की नियुक्तियां पूरी नहीं की हैं, वे एक सप्ताह के अंदर नियुक्तियां सुनिश्चित कर उसकी सूची जिला कार्यालय को दें. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया.

यह भी पढ़ें: मलमास: एक महीने तक लगा बैंड-बाजा बारात पर बैन, भगवान विष्णु का प्रिय महीना आज से शुरू

कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: अंबा प्रसाद

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर नागरिक, विशेषकर माता-बहनों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जल्द ही प्रत्येक प्रखंड में ‘संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उन्हें मजबूती से उठाया जा सके.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में हाथियों का आतंक, भगदड़ में कुएं में गिरा 17 वर्षीय युवक, मौत

मौके पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के नवनियुक्त सचिव नवीन कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, नौशाद आलम, अजीत कुमार सिंह, गौतम कुमार, गोवर्धन गंझू, अब्बास अंसारी, रविन्द्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, प्रदीप मंडल, शिबू प्रसाद सोनी, अजय कुमार यादव, विजय प्रसाद, मोहम्मद मोइनुद्दीन, अब्दुल मनान वारसी, गुलाबी यादव और बैजू गहलोत उपस्थित थे. वहीं मंडल अध्यक्षों में कृष्णा चन्द्र यादव, राज किशोर महतो, रकीब अंसारी, गिरधारी महतो, मोहम्मद खुर्शीद, श्याम कुमार भार्गव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव और विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार भी मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *