Click Here
Click Here
Click Here

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने आज 18 मई को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा...

Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने आज 18 मई को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप एवं दैनिक निरीक्षण रजिस्टर की जांच की. उन्होंने वेयरहाउस के अंदर किसी भी व्यक्ति का अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट एवं समयबद्ध समीक्षा के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस जाने के क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस जाने के क्रम में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र कोलघट्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एएनएम/जीएनएम की उपस्थिति, ओपीडी पंजी की जांच, चिकित्सकों की उपस्थिति, प्रसव कक्ष आदि की जांच की, इस दौरान रोस्टर ड्यूटी के दौरान प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉ जसदीप कौर अनुपस्थित थी. उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सुदृढ़ एवं क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मां देव प्रिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:अंजुमन इस्लामिया अदलिया की बैठक में पांच मामलों की सुनवाई, एक का आपसी सहमति से हुआ निष्पादन

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *