News Wave Desk : रागी, जिसे रागी भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है. इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. रागी के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सभी के लिए लाभदायक होते हैं.
बनाने का सामग्री
- रागी का आटा – 2 कप
- देसी घी – ½ कप
- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1 से 1½ कप
- काजू – 10–12 (कटे हुए)
- बादाम – 10–12 (कटे हुए)
- किशमिश – 2 बड़े चम्मच
- तिल – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
- इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले एक मोटी तली की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. उसके बाद उसमें रागी का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 12–15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें, जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग थोड़ा गहरा हो जाए, तब समझिए कि वह अच्छी तरह भुन गया है. फिर कटे हुए काजू, बादाम और तिल डालकर 2–3 मिनट तक हल्का भून लें. गैस बंद कर दें और मिश्रण को 5–7 मिनट तक हल्का ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गर्म न हो, नहीं तो गुड़ पिघलकर चिपचिपा हो जाएगा. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. यदि मिश्रण सूखा लगे तो 1–2 चम्मच गर्म घी और मिला दें. हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर मिश्रण के छोटे या बड़े, अपनी पसंद के अनुसार गोल-गोल लड्डू बना लें. लड्डुओं को 15–20 मिनट के लिए खुला छोड़ दें ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं तब उसे परोसने और खाए. इन्हें आप नाश्ते में, शाम की चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर 15–20 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.




