Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सलगा पंचायत अंतर्गत बड़कीटांड़ टोला में सोमवार को सांप के डंसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान दुखी साव (60 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि दुखी साव सुबह करीब 7:15 बजे अपने घर के सामने बने मचान के पास किसी काम से गए थे. इसी दौरान करीब 8 बजे उन्हें सांप ने डंस लिया. परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सुधांशु कुमार ने जांच के बाद दुखी साव को मृत घोषित कर दिया. सांप की पहचान रसल वायपर के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

AlsoRead:हजारीबाग: अंतिम सोमवारी पर 1100 से अधिक शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

