पोती के जन्मदिन पर पौधारोपण कर डॉ. कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पलामू: छतरपुर में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी पोती आद्रिका जायसवाल के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए...

पलामू: छतरपुर में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी पोती आद्रिका जायसवाल के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पौधारोपण किया और समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा लगाया

इस विशेष अवसर पर उन्होंने थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा लगाया. इस पहल के जरिए उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और हर खास मौके को प्रकृति से जोड़ने की अपील की.

कई कार्यक्रमों में की सहभागिता

इसी क्रम में डॉ. कौशल और जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्र के चार अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया. रजहरा में जल यात्रा का शुभारंभ अमरूद का पौधा लगाकर किया गया. वहीं जैवरा में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को कप के साथ फलदार पौधे भेंट किए गए.

Also Read: ‘री-एडमिशन’ या ‘री-लूट’? हजारीबाग के प्राइवेट स्कूलों पर गंभीर आरोप, हर साल दोहराई जा रही ‘वसूली की कहानी’

इफ्तार पार्टी में भी दिया जागरूकता संदेश

इसके अलावा उन्होंने कौशल नगर में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शिरकत कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने हर वर्ग के लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की.

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया पूनम जायसवाल सहित परिवार के सदस्य और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

हर शुभ कार्य की शुरुआत पौधारोपण से हो

डॉ. कौशल ने संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य के लिए हर शुभ कार्य की शुरुआत पौधारोपण से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *