लॉ की पढ़ाई का सपना? CLAT 2027 के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Newswave Desk: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs)...

CLAT 2027
Dreaming of studying law? Applications for CLAT 2027 have opened; check the full details. (AI IMAGE)

Newswave Desk: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. CLAT 2027 के जरिए देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी समेत 60 से ज्यादा लॉ कॉलेजों में दाखिला मिलेगा.

कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है आवेदन?

CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. UG कोर्स के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए कम से कम 45% अंक, जबकि SC, ST और PwD वर्ग के लिए 40% अंक जरूरी हैं. PG कोर्स के लिए उम्मीदवार के पास LLB की डिग्री होनी चाहिए. जनरल, ओबीसी और NRI वर्ग के लिए 50% अंक, जबकि SC, ST और PwD वर्ग के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं.

आवेदन फीस और जरूरी दस्तावेज

जनरल, ओबीसी, PwD, NRI और OCI वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है. वहीं SC, ST और BPL वर्ग के अभ्यर्थियों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन के समय पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर और जरूरत पड़ने पर जाति प्रमाण पत्र तय फॉर्मेट में अपलोड करना होगा.

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
– मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें.
– लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें.
– अपनी पसंद की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का चयन करें.
– जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
– फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

ALSO READ: JPSC-JSSC मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से वार्ता का रास्ता खुला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *