स्पीड पोस्ट से ड्रग्स मंगाकर रांची में हो रहा था सप्लाई, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा

रांची: राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन को...

रांची: राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंडरा थाना क्षेत्र से लाल वेदांत नाथ शाहदेव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो स्पीड पोस्ट के जरिए नशीले पदार्थों की खेप मंगाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे दामों पर बेचता था.

जतरा मैदान के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

बुधवार को जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा के जतरा मैदान के पास स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थों की आपूर्ति होने वाली है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जतरा मैदान के पास घेराबंदी कर रेकी शुरू की. रात करीब 8:25 बजे पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस बल को देखते ही भागने लगा. हालांकि, सतर्क पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया.

Also Read: SDO सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में S.I.R बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सख्त निर्देश

तलाशी में चरस और इन्हेलर बरामद

पकड़े गए युवक की पहचान लाल वेदांत नाथ शाहदेव (25 वर्ष), निवासी इंद्रपुरी रोड नंबर-1, सुखदेवनगर के रूप में हुई है. जब पुलिस ने युवक की विधिवत तलाशी ली, तो उसकी पैंट की जेब से एक आसमानी रंग का लिफाफा बरामद हुआ. लिफाफे के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ 10.92 ग्राम चरस पाया गया. इसके अलावा, उसके पास से एक “Cali Honey” लिखा हुआ इन्हेलर भी मिला.

फर्जी नाम-पते से मंगवाता था नशीले पदार्थ

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गलत नाम और पते का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से नशीले पदार्थ मंगवाता था. खेप प्राप्त होने के बाद वह इसे रांची के अलग-अलग इलाकों में नशा करने वालों को मोटी कीमत पर बेच देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक ओप्पो और एक आईफोन 15 प्रो मैक्स, भी जब्त किए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *