Click Here
Click Here
Click Here

SDO सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में S.I.R बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सख्त निर्देश

पलामू: मेदिनीनगर स्थित नगर स्मृति भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर...

पलामू: मेदिनीनगर स्थित नगर स्मृति भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे.

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिए गए विस्तृत दिशा-निर्देश

बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. एसडीओ ने हाउस नंबरिंग, नए मकानों की पहचान तथा बिना नंबर वाले घरों को नियमानुसार नंबर आवंटित करने पर विशेष जोर दिया.

फील्ड वेरिफिकेशन को बनाया गया अनिवार्य

मतदाताओं की सही पहचान और सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए फील्ड वेरिफिकेशन को अनिवार्य बताया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदाता का सही और सटीक विवरण सुनिश्चित किया जाए.

Also Read: बजट सत्रः मनरेगा को लागू रखने का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा में पारित, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

उम्र और पारिवारिक मैपिंग की होगी जांच

बैठक में 2003 के एसआईआर और वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर उम्र एवं पारिवारिक मैपिंग की जांच करने के निर्देश दिए गए. साथ ही संदिग्ध मामलों का सत्यापन करने और दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं की पुष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया.

समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा होगा कार्य

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *