Ranchi: डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में टूर्नामेंट से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई से मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में 12 टिकट काउंटरों से फ्री टिकट का वितरण शुरू होगा. टिकट रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिए जाएंगे. टिकट लेने के लिए हर व्यक्ति को अपना वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. उपायुक्त ने टिकट काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए, ताकि टिकट वितरण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो सके. बैठक में मैच के दौरान यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पेयजल, बिजली, शौचालय और स्वच्छता जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई. इसके अलावा खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की सुरक्षित आवाजाही, सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन और 26 जुलाई को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि रांची में पहली बार आयोजित हो रहे डूरंड कप का आयोजन सफल और यादगार बन सके. यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, हेमंत सोरेन लेंगे कई बड़े फैसले, इन 3 मुख्य प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Home » झारखण्ड » डूरंड कप 2026: 22 जुलाई से मिलेंगे फ्री टिकट, मोरहाबादी स्टेडियम में 12 काउंटरों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे टिकट
डूरंड कप 2026: 22 जुलाई से मिलेंगे फ्री टिकट, मोरहाबादी स्टेडियम में 12 काउंटरों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे टिकट
Ranchi: डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई....
सम्बंधित ख़बरें
