Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

DPS चास में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, खेल व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला : उपायुक्त

Bokaro: बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा ने DPS चास विद्यालय में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर...

DPS चास में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करते उपायुक्त
DPS चास में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करते उपायुक्त

Bokaro: बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा ने DPS चास विद्यालय में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समानता, टीम भावना, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है. खेल के मैदान में किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसके प्रदर्शन, परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना से होती है.

खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास का होता है विकास

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना ही व्यक्ति के चरित्र की वास्तविक पहचान है. जीवन में चुनौतियां अवश्य आती हैं, लेकिन स्वयं पर विश्वास रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. खेल हमें जीत और हार दोनों का सम्मान करना सिखाता है. प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी वह स्वयं होता है, इसलिए निरंतर आत्म-सुधार का प्रयास ही सफलता का मूल मंत्र है.

उपायुक्त ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों का मूल्यांकन केवल परिणाम के आधार पर नहीं, बल्कि उनके प्रयास, संघर्ष और अनुशासन के आधार पर भी करें. उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करने वाला विद्यार्थी ही भविष्य में बड़ी सफलताएँ प्राप्त करता है.

SIR-2026 के तहत युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे सभी पात्र युवाओं से, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, 4 सितम्बर तक Form-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की.

उन्होंने शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वे पात्र विद्यार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें. मौके पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह, विद्यालय की प्राचार्या मनीषा तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बास्केटबॉल खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित थे.

ALSO READ: रांची: 10 साल से 1500 मानदेय पर काम, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर उद्यान मित्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *