साइबर अपराध, घुसपैठ और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे झारखंड पुलिस के ADG और IG समेत 11 IPS अधिकारी

SAURAV SINGH Ranchi: साइबर अपराध, घुसपैठ और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर झारखंड पुलिस के एडीजी (ADG) और आईजी (IG) समेत 11 आईपीएस...

Jharkhand Police
एआई इमेज

SAURAV SINGH

Ranchi: साइबर अपराध, घुसपैठ और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर झारखंड पुलिस के एडीजी (ADG) और आईजी (IG) समेत 11 आईपीएस (IPS) अधिकारी मंथन करेंगे. उल्लेखनीय हैं कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा 24 और 25 अगस्त को दो दिवसीय नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. यह महत्वपूर्ण सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा. झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रांची के बूटी रोड स्थित आईबी ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. डीजीपी के आदेश पर इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, नामित पुलिस अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड फॉर्मल (लाउंज सूट के साथ टाई) निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान विशेष शाखा और CID के आईजी भी मौजूद रहेंगे. यह सम्मेलन कुल 11 महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश और राज्य की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा.

झारखंड के एडीजी और आईजी समेत 11 आईपीएस अधिकारी होंगे शामिल

  • एडीजी कंदसामी
  • आईजी प्रभात कुमार
  • आईजी असीम विक्रांत मिंज
  • आईजी अनूप बिरथरे
  • आईजी नरेंद्र कुमार सिंह
  • डीआईजी संजीव कुमार
  • डीआईजी चौथे मनोज रतन
  • डीआईजी नौशाद आलम अंसारी
  • एसपी राज कुमार मेहता
  • एसपी पूज्य प्रकाश
  • एसपी हरविंदर सिंह

24 अगस्त को किस मुद्दे पर होगी बैठक और कौन-कौन अधिकारी होंगे शामिल?

काउंटर टेररिज्म चुनौतियां: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार, अनूप बिरथरे और एसपी राज कुमार मेहता भाग लेंगे.

खुफिया जानकारी का संलयन, विश्लेषण और संचालन: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार और डीआईजी संजीव कुमार शामिल होंगे.

नारकोटिक्स कंट्रोल प्रोग्रेस, चैलेंज और आगे का रास्ता पर विजन डॉक्यूमेंट: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी असीम विक्रांत मिंज, एसपी पूज्य प्रकाश शामिल होंगे.

अवैध प्रवासियों की पहचान व निर्वासन: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार और एसपी हरविन्दर सिंह शामिल होंगे.

साइबर अपराध से निपटने का ढांचा: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी असीम विक्रांत मिंज शामिल होंगे.

प्रॉक्सी वारफेयर बाय पाक, डाइमेंशन्स एंड काउंटरमेजर्स: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार और डीआईजी चौथे मनोज रतन शामिल होंगे.

जानें 25 अगस्त को किस मुद्दे पर होगी चर्चा और कौन-कौन अधिकारी होंगे शामिल

ड्रोन व हवाई खतरे: मुद्दे पर बैठक में एडीजी टी. कन्दसामी, आईजी नरेन्द्र कुमार सिंह और हरविंदर सिंह शामिल होंगे.

ब्लू इकॉनमी को सुरक्षित करना और स्थिति, चुनौतियां और आगे का रास्ता: इस मुद्दे पर बैठक में एडीजी टी. कन्दसामी और आईजी नरेन्द्र कुमार सिंह शामिल होंगे.

सूचना युद्ध, फेक न्यूज और राष्ट्रीय सुरक्षा: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार और असीम विक्रांत मिंज शामिल होंगे

बायो-सुरक्षा ढांचा: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार और डीआईजी नौशाद आलम अंसारी शामिल होंगे.

प्रदर्शन व आंदोलनों के नए रुझान: इस मुद्दे पर बैठक में आईजी प्रभात कुमार,नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुप बिरथरे और डीआईजी नौशाद आलम अंसारी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: माफियाओं से साठगांठ कर छात्रों को भड़का रही BJP, नेता प्रतिपक्ष कोचिंग संचालकों संग मिल छात्र आंदोलन को भटकाने का कर रहे प्रयास : JMM

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *