EXCLUSIVE- झारखंड: राज्य पुलिस सेवा के 12 अफसरों की IPS में प्रोन्नति की तैयारी, पुलिस मुख्यालय ने मांगा आपराधिक व विभागीय रिकॉर्ड

Saurav Singh Ranchi : झारखंड में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है....

Saurav Singh

Ranchi : झारखंड में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है. डीजीपी कार्यालय, झारखंड द्वारा एक महत्वपूर्ण आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. इस पत्र के माध्यम से राज्य के 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह के लंबित मामलों की अपडेटेड रिपोर्ट मांगी गई है.

सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र और लंबित मामलों की मांगी गई रिपोर्ट:

जारी पत्र के अनुसार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के पत्र संख्या 102/2024-897  के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नति की कार्रवाई विचाराधीन है. इस प्रोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों का सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है. पुलिस मुख्यालय ने सभी एसएसपी,एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया है कि वे सूची में शामिल सभी 12 अधिकारियों के विरुद्ध किसी भी समय का कोई आरोप या दंड कोई कोर्ट केस या प्राथमिकी या किसी भी प्रकार का विभागीय मामला लंबित है या नहीं, इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तुरंत अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को उपलब्ध कराएं.

इन 12 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति पर चल रहा है विचार:

– श्री शिवेन्द्र

– राधा प्रेम किशोर

– मुकेश कुमार महतो

– निशा मुर्मू

– सुरजीत कुमार

– विरेन्द्र कुमार चौधरी

– राहुल देव बडाईक

– खीस्टोफर केरकेट्टा

– प्रभात रंजन बरवार

– अनुप कुमार बड़ाईक

– समीर कुमार तिर्की

– हीरालाल रवि

 आगे क्या होगा प्रक्रिया: 

सभी जिलों और विभागों से ‘क्लीन चिट’ या अपडेटेड रिपोर्ट मिलने के बाद इन अधिकारियों के नामों की स्क्रूटनी की जाएगी. जिन अधिकारियों का रिकॉर्ड पूरी तरह साफ पाया जाएगा, उन्हें सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र देते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और केंद्रीय गृह मंत्रालय को आईपीएस कैडर में प्रोन्नति के लिए अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *