SAURAV SINGH
Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में नक्सल, अपराध और विधि-व्यवस्था परिदृश्य की व्यापक समीक्षा के बाद एक बड़ा सुरक्षा आदेश जारी किया गया है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड के नौ एसआरई चिन्हित जिलों में से पांच जिलों को इस योजना से विमुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही विभिन्न जिलों में पहले से तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कुछ कंपनियों को दूसरे राज्यों में भेजने का प्रस्ताव है. समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक बड़ा आदेश जारी किया गया है.आदेश के तहत राज्य के 11 महत्वपूर्ण सुरक्षा पोस्ट और पिकेटों को पूरी तरह खाली कर जिला प्रशासन को सौंपने और 18 अन्य पिकेटों से आंशिक बलों को हटाकर कुल 688 जवानों (393 + 295) को उनकी पैतृक वाहिनियों (बटालियनों) में वापस क्लोज करने का निर्देश दिया गया है.

सात जिले में पूरी तरह खाली किए गए 11 पोस्ट और पिकेट
– रांची जिले के तमाड़ स्थित विजयगिरी पिकेट, यहां जैप-2 के 34 जवान तैनात थे.
– गुमला जिले के पालकोट स्थित गुदमा पिकेट, यहां सैप के 30 जवान तैनात थे.
– खूंटी जिले के मुरहू स्थित केवड़ा पिकेट, यहां जैप-4 के 53 जवान तैनात थे.
– खूंटी जिले के रानियां स्थित टोकेन पिकेट, यहां जैप-4 के 49 जवान तैनात थे.
– लातेहार जिले के लातेहार थाना क्षेत्र स्थित ओरिया पिकेट, यहां जैप-7 के 46 जवान तैनात थे.
– लातेहार जिले के लातेहार थाना क्षेत्र स्थित पतकी पिकेट, यहां आईआरबी- 4 के 18 जवान तैनात थे.
– लातेहार जिले के चंदवा स्थित बोदा पिकेट, यहां आईआरबी- 8 के 47 जवान तैनात थे.
– गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित कोलचुवा पिकेट, यहां जैप-5 के 38 जवान तैनात थे.
– गिरिडीह जिले के निमियाघाट स्थित बेलाटांड़ पिकेट, यहां जैप-9 के 26 जवान तैनात थे.
– जमशेदपुर जिले के बादाम स्थित डांगरडीह पिकेट, यहां जैप-6 के 26 जवान तैनात थे.
– सरायकेला जिले के खरसावां स्थित रेडिंगढ़ा पिकेट, यहां जैप-6 के 26 जवान तैनात थे.
आंशिक रूप से बल घटाकर पैतृक वाहिनी में क्लोज किए जाने वाले पिकेट
– 18 पोस्ट और पिकेटों में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए तैनात कुल 851 बलों में से 556 बलों को वहीं प्रस्तावित रखा गया है, जबकि 295 जवानों को तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया गया है.
– खूंटी के जरियागड़ स्थित बकसपुर पिकेट
– खूंटी के अड़की स्थित हुट पिकेट
– पलामू के नवडीहा बाजार स्थित कुकुकला पिकेट
– पलामू के नवडीहा बजार स्थित डगरा पिकेट
– पलामू के मनातू स्थित मसुडिया पिकेट
– पलामू के मनातू स्थित पदमा पिकेट
– पलामू के मनातू स्थित चक पिकेट
– पलामू के पीपरटांड़ स्थित पीपरटांड़ थाना
– गढ़वा के बरगड स्थित मतगडी पिकेट
– लातेहार के गारू चौपटनाला पिकेट
– लातेहार के गारू स्थित चिपरू पिकेट
– लातेहार के छिपादोहर स्थित केड पिकेट
– गिरिडीह के मधुबन स्थित डाकबंगला पिकेट
– गिरिडीह के गावां स्थित बरमसिया पिकेट
– गिरिडीह के मधुबन स्थित शीतलनाला पिकेट
– जमशेदपुर के गुड़ाबांदा स्थित गुड़ाबांदा पिकेट
– जमशेदपुर के गालूडीह भमराडीह पिकेट
– सरायकेला के कुचाई स्थित गोमियाडीह पिकेट
बलों को भविष्य में राज्य के अन्य जिलों में आवश्यकतानुसार तैनात किया जाएगा
पुलिस मुख्यालय के द्वारा द्वारा संबंधित जैप और आईआरबी के कमांडेंट को निर्देश दिया गया है कि। वे जैप के 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 9 वाहनी और आईआरबी के 1, 2, 4, 8, 9, 10 वाहिनी के बलों (कुल 393 + 295 = 688) को संबंधित जिले के एसएसपी और एसपी से समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी वाहिनियों में वापस क्लोज कर रिजर्व रखें. इन बलों को भविष्य में राज्य के अन्य जिलों में आवश्यकतानुसार तैनात किया जाएगा.
ALSO READ: चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार


