Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में 80 साल का बुजुर्ग ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोप में गिरफ्तार

Hazaribagh : इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना ने पूरे हजारीबाग जिले को हिला दिया है. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर...

Crime

Hazaribagh : इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना ने पूरे हजारीबाग जिले को हिला दिया है. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में 80 वर्षीय वृद्ध सरयू सिंह को देर रात ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की मां के मुताबिक, उन्होंने बेटी को घर के दरवाजे पर खेलने के लिए छोड़ दिया था. सामने ही आरोपी सरयू सिंह का घर है. मौका पाकर वह बच्ची को खेलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और घिनौनी हरकत को अंजाम देने लगा. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब मां दौड़कर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया. इस दौरान आरोपी के साथ धक्का-मुक्की में बच्ची को हल्की चोटें भी आईं.

तुरंत हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी 80 वर्षीय सरयू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है. परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और फोरेंसिक जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

गांव में उबाल, लोगों ने की फांसी की मांग

वारदात की खबर फैलते ही शाहपुर गांव समेत पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. लोगों का कहना है कि मासूमों के साथ ऐसी घटनाएं समाज के माथे पर कलंक हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की है, ताकि ऐसे अपराधियों को कड़ा संदेश जाए. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही बिना देरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की हर पहलू से गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है. पुलिस सबूत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है.

Also Read : खूंटी में युवक-युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *