Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: दो दिन में 5 गिरफ्तार, यूपी-बिहार से जुड़े हैं तार

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी दें, कि...

Illegal mini-gun factory
Illegal mini-gun factory busted in Ramgarh

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी दें, कि बीते 8 जुलाई को अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई (अग्रतर अनुसंधान) करते हुए 9 जुलाई को इस रैकेट से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर  जेल में भेज दिया है. इस मामले में पांच गिरफ्तार हो चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला ? 

जानकारी दें, ओपी पुलिस  को 8 जुलाई गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी कर अवैध मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. घटनास्थल से पुलिस भारी मात्रा में हथियार बनाने वाली मशीनों के साथ कल-पुर्जे बरामद किए. और उसी दिन पुलिस ने मौके से 2 अपराधियों को दबोचकर जेल भेज दिया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर आगे बढ़ रही थी. इसी क्रम में नौ जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में  शामिल दो नामजद प्राथमिक अभियुक्तों और एक अप्राथमिकी अभियुक्त (जिसका नाम जांच के दौरान सामने आया) को पकड़ा गया. जिनमें अनिल विश्वकर्मा, इबरार और रईस खान शामिल है.

यूपी और बिहार से जुड़े हैं अपराधियों के तार

पकड़े गए आरोपियों की प्रोफाइल से साफ जाहिर होता है कि इस अवैध हथियार फैक्ट्री के तार उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से जुड़े हुए हैं. पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि इस फैक्ट्री में बनने वाले अवैध हथियारों की सप्लाई कहां की जा रही थी और इस गिरोह के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है.

ALSO READ: झारखंड में ANM परीक्षा में चाईबासा की रिंकी सारंगी ने लहराया परचम, राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *