Click Here
Click Here
Click Here

FIFA World Cup 2026: यासीन बोनो की दीवार भी नहीं रोक सकी फ्रांस, एम्बाप्पे-डेम्बेले के गोल से सेमीफाइनल में एंट्री

News Wave Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना...

News Wave Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. हालांकि स्कोरलाइन जितनी आसान दिख रही है, मुकाबला उतना बिल्कुल नहीं था. लगभग एक घंटे तक मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने फ्रांस के हमलों को लगातार नाकाम किया और ऐसा लगने लगा था कि कहीं मोरक्को बड़ा उलटफेर न कर दे. लेकिन आखिरकार किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेले के गोलों ने फ्रांस को जीत दिला दी.

शुरुआती मिनटों से फ्रांस का दबदबा, बोनो बने सबसे बड़ी चुनौती

मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया. चौथे मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने दूर से जोरदार शॉट लगाया, लेकिन यासीन बोनो ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में जाने से रोक दिया. इसके दो मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने गोल के बेहद करीब से हेडर लगाया, लेकिन बोनो फिर दीवार बनकर सामने आ गए और शानदार बचाव किया.

एम्बाप्पे की पेनल्टी भी बचा गए यासीन बोनो

24वें मिनट में एम्बाप्पे गेंद लेकर डी के अंदर पहुंचे, जहां मोरक्को के डिफेंडर ने उन्हें टैकल कर गिरा दिया. रेफरी ने पेनल्टी दी, लेकिन फैसला VAR में जाने के कारण करीब तीन मिनट तक खेल रुका रहा. VAR की पुष्टि के बाद एम्बाप्पे ने खुद पेनल्टी लेने का फैसला किया. उन्होंने दाईं ओर शॉट लगाया, लेकिन यासीन बोनो ने दिशा का सही अनुमान लगाते हुए शानदार डाइव लगाई और पेनल्टी बचा ली. इस बेहतरीन सेव ने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया.

एक घंटे तक नहीं टूटी मोरक्को की दीवार

लगातार हमलों के बावजूद फ्रांस पहले 60 मिनट तक गोल नहीं कर पाया. मोरक्को ने भले ही आक्रमण में ज्यादा मौके नहीं बनाए, लेकिन उसकी मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर बोनो ने फ्रांस को लगातार रोके रखा. इसी वजह से मैच में उलटफेर की संभावना भी दिखाई देने लगी थी.

एम्बाप्पे ने दिलाई बढ़त, डेम्बेले ने जीत की मुहर लगाई

आखिरकार 60वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने डी की लाइन से जोरदार शॉट लगाकर गोल कर दिया. इस बार बोनो भी गेंद को रोक नहीं सके और फ्रांस को 1-0 की बढ़त मिल गई. इसके सिर्फ छह मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने डी के बाहर से शानदार शॉट लगाकर दूसरा गोल दाग दिया और फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद मोरक्को वापसी नहीं कर सका.

Read Also: गिरिडीह : पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

फ्रांस का पूरा दबदबा, मोरक्को को देर से मिला पहला मौका

पूरे मैच में फ्रांस ने गोल करने के 20 प्रयास किए. लुकास डिग्ने का एक शानदार शॉट क्रॉसबार से टकरा गया. दूसरी ओर मोरक्को की टीम 80 मिनट तक फ्रांस के गोल पर खास दबाव नहीं बना सकी. 83वें मिनट में उसे पहला बड़ा मौका मिला, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ने बिना ज्यादा मुश्किल के उसे रोक दिया.

77वें मिनट में मैदान से बाहर गए एम्बाप्पे

मैच के 77वें मिनट में एम्बाप्पे मैदान पर गिर पड़े, जिससे स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया. हालांकि वह बिना किसी परेशानी के खुद चलकर मैदान से बाहर गए. बाहर जाते समय उन्होंने दोनों हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिससे साफ हो गया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और सेमीफाइनल से पहले चिंता की कोई बड़ी वजह नहीं है.

गोल्डन बूट की रेस हुई और रोमांचक

इस मुकाबले के बाद किलियन एम्बाप्पे के फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं. गोल्डन बूट की दौड़ में वह शीर्ष पर बने हुए हैं. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल हैं, लेकिन अन्य मानकों के आधार पर एम्बाप्पे पहले और मेसी दूसरे स्थान पर हैं. दोनों दिग्गजों के बीच टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर बनने की रोमांचक जंग जारी है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *