रांची: धुर्वा में मृतक सूरज नायक के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने आज सुबह धुर्वा निवासी स्वर्गीय सूरज नायक के...

धुर्वा में मृतक सूरज नायक के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
धुर्वा में मृतक सूरज नायक के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने आज सुबह धुर्वा निवासी स्वर्गीय सूरज नायक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सूरज नायक की मौत की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने संबंधित पुलिस अधिकारी से फोन पर बात की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष, गहन और जल्द जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.मुलाकात के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश तिवारी, पार्षद सुचिता रानी राय, पूर्व पार्षद दीपक लोहरा, भाजपा नेता रामजी प्रसाद, राजेश पोतन, चंदन पटेल, हिमांशु राज सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

AlsoRead:41 साल बाद घर लौटा बड़ा भाई, देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ा छोटा भाई; अटूट विश्वास ने मिलाया बिछड़ा परिवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *