Click Here
Click Here
Click Here

FIFA World Cup 2026: एमबाप्पे के शानदार 2 गोलों से फ्रांस नॉकआउट राउंड 16 में, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: नॉकआउट मुकाबलों में सुपरस्टार खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. 20वें दिन राउंड ऑफ-32 में...

FIFA World Cup 2026: Mbappe's two brilliant goals put France in the knockout round of 16, Mexico and Norway also made it

FIFA World Cup 2026: नॉकआउट मुकाबलों में सुपरस्टार खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. 20वें दिन राउंड ऑफ-32 में किलियन एमबाप्पे और एरलिंग हालंद अपनी-अपनी टीमों के लिए एक बार फिर मैच विनर साबित हुए. फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई, जबकि नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से मात देकर 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया. वहीं, मेजबान मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 1986 के बाद पहली बार विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीतते हुए 40 साल का सूखा खत्म किया और अंतिम-16 का टिकट भी पक्का कर लिया.

यह भी पढ़ें: हिमांशु हत्याकांड मामले में हुए एक्शन पर पूर्व CM रघुवर दास ने CM हेमंत की थपथपाई पीठ, पर रख दी बड़ी मांग

एमबाप्पे के विश्वकप में 18 गोल

फ्रांस ने शुरुआत से ही स्वीडन पर दबाव बनाए रखा. पहले हाफ में कई मौके गंवाने के बाद आखिरकार हाफ टाइम से ठीक पहले किलियन एमबाप्पे ने शानदार गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में माइकल ओलिसे के बेहतरीन पास पर ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 2-0 कर दिया. इसके बाद 74वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह फ्रांस के नाम कर दिया. इस दोहरे गोल के साथ एमबाप्पे के विश्व कप में कुल 18 गोल हो गए. वह अब विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और लियोनेल मेसी से केवल एक गोल पीछे हैं. साथ ही उन्होंने नॉकआउट चरण में 10 गोल करने का नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया. अब फ्रांस का सामना राउंड ऑफ-16 में पराग्वे से होगा.

FIFA World Cup 2026: Mbappe's two brilliant goals put France in the knockout round of 16, Mexico and Norway also made it

हालंद का कमाल, नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया

दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई. नॉर्वे ने 39वें मिनट में एंटोनियो नूसा के शानदार गोल से बढ़त बनाई. हालांकि दूसरे हाफ में अमाद डियालो ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से बराबरी दिलाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया. लेकिन 86वें मिनट में हालंद ने पैट्रिक बर्ग के लो क्रॉस पर करीब से गोल दागकर नॉर्वे को ऐतिहासिक जीत दिला दी. यह हालंद का मौजूदा विश्व कप में पांचवां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 60वां गोल था. खास बात यह है कि वह अपने पहले ही विश्व कप के शुरुआती तीन मैचों में लगातार गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. अब नॉर्वे की टक्कर अंतिम-16 में ब्राजील से होगी.

एमबाप्पे और हालंद कर रहे शानदार प्रदर्शन

विश्व फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारे इस विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. एमबाप्पे जहां गोल्डन बूट की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं, वहीं हालंद पहली बार विश्व कप खेलते हुए अपनी टीम को इतिहास रचाने की ओर ले जा रहे हैं. दोनों की शानदार फॉर्म ने आने वाले नॉकआउट मुकाबलों को और रोमांचक बना दिया है.

FIFA World Cup 2026: Mbappe's two brilliant goals put France in the knockout round of 16, Mexico and Norway also made it

यह भी पढ़ें: धनबाद रिंग रोड घोटाला : HC ने कहा- आरोपियों की याचिका पर अब SC-ST विशेष अदालत में होगी सुनवाई

मेक्सिको नॉकआउट 16 में, 40 साल का सूखा खत्म

मेक्सिको ने आखिरकार 40 साल से चला आ रहा फीफा विश्व कप नॉकआउट जीत का सूखा खत्म कर दिया. एल ट्राई ने राउंड ऑफ-32 में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर पहली बार 1986 के बाद विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की. आखिरी बार मेक्सिको ने 1986 विश्व कप में बुल्गारिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट मैच जीता था. संयोग से वह मुकाबला भी मेक्सिको सिटी स्टेडियम में ही खेला गया था और मौजूदा कोच जावियर एगिरे उस समय टीम के मिडफील्डर थे. इसके बाद 1994, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में मेक्सिको हर बार नॉकआउट चरण से बाहर हो गया था. अब 2026 में घरेलू सरजमीं पर टीम ने आखिरकार उस लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है।.जूलियन क्विनोनेस ने 22वें मिनट में खाता खोला, जबकि राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी. ये दोनों मैच के हीरो रहे. इक्वाडोर पर मिली इस जीत के साथ मेक्सिको ने न सिर्फ राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई, बल्कि चार दशक पुराने नॉकआउट जीत के सूखे का भी अंत कर दिया. अब उसका अगला मुकाबला इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.

add1

FIFA World Cup 2026: Mbappe's two brilliant goals put France in the knockout round of 16, Mexico and Norway also made it

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *