प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, उपहार भेंट कर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

Palamu:नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड की होनहार छात्रा निभा कुमारी ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में प्रखंड में प्रथम और जिले में सातवां स्थान प्राप्त...

Palamu:नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड की होनहार छात्रा निभा कुमारी ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में प्रखंड में प्रथम और जिले में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी व समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय ने उन्हें सम्मानित किया. डब्लू राय ने निभा को उपहार भेंट किया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पूरे प्रखण्ड का नाम रोशन की 

​इस अवसर पर नवल किशोर राय ने कहा कि निभा ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है. अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निभा कुमारी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य जेपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त करना है ताकि वे आगे भी अपने क्षेत्र की सेवा कर सकें.

AlsoRead:बंगाल:  कैबिनेट की बैठक में लिए गए ताबड़तोड़ फैसले, CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा- ‘विकास की नीति पर बढ़ेगा राज्य’

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *