Click Here
Click Here
Click Here

रांची में बस चालक पर फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे चार अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : अरगोड़ा चौक के पास देर रात रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधियों ने एक यात्री बस चालक पर फायरिंग कर दी. हालांकि...

Ranchi : अरगोड़ा चौक के पास देर रात रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधियों ने एक यात्री बस चालक पर फायरिंग कर दी. हालांकि चालक इस हमले में बाल-बाल बच गया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार नालंदा जाने वाली यात्री बस नो-एंट्री के कारण अरगोड़ा चौक के पास रुकी हुई थी. इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे और चालक को हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने लगे. चालक द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी.

पुलिस और ट्रैफिक जवानों ने दिखाई तत्परता

फायरिंग की आवाज सुनते ही चौक पर मौजूद पुलिसकर्मी और ट्रैफिक जवान तुरंत सक्रिय हो गए. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए.

छापेमारी कर बाकी आरोपियों को भी दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान शुरू किया. बाद में फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, खोखा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस मामले में अरगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

ALSO READ : 15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *