Click Here
Click Here
Click Here

बेड़ो में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपी को...

Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा बड़ाइक और कामेश्वर लोहरा है.  गिरफ्तार दोनों आरोपी बेड़ो इलाके का रहने वाला है.

बताया जाता है कि सात मई की शाम को इन लोगों ने नाबालिग को पकौड़ी खिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर ले गया. जिसके बाद इन लोगों ने नाबालिग लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

इस मामले को लेकर बेड़ो थाना प्रभारी ने बताया कि पकौड़ी खिलाने के नाम पर लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने लड़की को धमकी दिया था कि यदि इस वारदात की जानकारी घरवालों को देगी तो अंजाम बुरा होगा. फिलहाल इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ALSO READ: पैसा डबल नहीं, नियमित कमाई चाहिए ? ये हैं 7 शानदार निवेश विकल्प

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *