Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: गावां में दिनदहाड़े चोरी, वृद्ध की स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक वृद्ध की स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए. इस घटना...

Giridih News
स्कूटी के साथ वृद्ध

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक वृद्ध की स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. प्रारंभिक जांच में एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध नजर आए हैं.

डिक्की से पैसों के साथ बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड भी गायब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पसनौर निवासी जवाहर साव अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गावां पहुंचे थे. उन्होंने पहले बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये और इंडियन बैंक से 1 लाख रुपये की निकासी की. दोनों बैंकों से कुल डेढ़ लाख रुपये निकालकर उन्होंने रकम को स्कूटी की डिक्की में रख दिया. इसके बाद दंपती पेंशन की राशि निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचे. पोस्ट ऑफिस के बाहर स्कूटी खड़ी कर वे अंदर चले गए. करीब 15 मिनट बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्हें किसी तरह की कोई आशंका नहीं हुई और स्कूटी लेकर वहां से निकल गए.

कुछ दूरी पर स्थित ग्रेसिया पब्लिक स्कूल के पास विनोद राम की चाय दुकान पर पानी पीने के लिए रुकने के दौरान उनकी नजर स्कूटी की डिक्की के लॉक पर लगी एक चाबी पर पड़ी. संदेह होने पर जब उन्होंने डिक्की खोलकर देखा, तो उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये गायब थे. साथ ही बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड भी नहीं मिले.

पुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच

घटना की सूचना तत्काल गावां थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए हैं. थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

संभावना जताई जा रही है कि बैंक से ही कर रहे थे पीछा

पुलिस को आशंका है कि चोर बैंक से ही वृद्ध पर नजर रखे हुए थे. जैसे ही उन्होंने रुपये निकालकर डिक्की में रखे और पोस्ट ऑफिस के अंदर गए, अपराधियों ने मौका पाकर स्कूटी की डिक्की का लॉक खोलकर नकदी और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: तीन माह के बकाया वेतन भुगतान के आश्वासन पर NHM कर्मियों ने हड़ताल की खत्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *