गिरिडीह : ईद के मौके पर मस्जिदों-दरगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन और भाईचारे की मांगी गई दुआ

Giridih: गिरिडीह जिले में आज ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद की नमाज अदा करने के लिए शहरी क्षेत्र के...

Giridih: गिरिडीह जिले में आज ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद की नमाज अदा करने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी मस्जिदों और दरगाहों में नमाजियों का हुजूम देखा गया. ईद को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद, भण्डारीडीह, मोहनपुर, बरवाडीह आदि मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई. नमाज के बाद तमाम लोगों ने मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी. साथ ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी.

सुरक्षा में डटे रहे पुलिस पदाधिकारी

इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिलेवासियों को ईद की शुभकामनाएँ दी. एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार दल-बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे. वंही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी राज्यवासियों को ईद की शुभकामनाएँ दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *