Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: करहरबारी वन में कब्जे की कोशिश पर चला वन विभाग का डंडा, जेसीबी जब्त

Giridih: पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई...

Giridih: पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करहरबारी सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर नींव खोदकर अवैध निर्माण की तैयारी में लगी जेसीबी मशीन को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया.

जेसीबी से खोदी जा रही थी वन भूमि

बताया गया कि विभाग को सूचना मिली थी कि करहरबारी सुरक्षित वन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से नींव की खुदाई कर वन भूमि पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन क्षेत्र ने मामले का सत्यापन कराया. सूचना सही पाए जाने पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजी गई.

टीम पहुंची तो मौके से भागे लोग

वन विभाग की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां अतिक्रमण की तैयारी में जुटे लोग भाग निकले. टीम ने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया. विभाग की कार्रवाई के बाद वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों में हड़कंप मच गया.

इन वनकर्मियों ने संभाला मोर्चा

अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, अमर विश्वकर्मा तथा प्रधान वनरक्षी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय कांत यादव एवं सूर्यकांत शामिल रहे.

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण अथवा वन भूमि को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग की ओर से संबंधित लोगों की पहचान एवं मामले की जांच की जा रही है. साथ ही, वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन क्षेत्र की सुरक्षा और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. विभाग ने सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है.
ALSO READ: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर भाजयुमो का समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में गिरिडीह से जुटेंगे छात्र और युवा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *