Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, DDC ने दिए आवश्यक निर्देश

Koderma: उप विकास आयुक्त (DDC) रवि जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक...

कोडरमा
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Koderma: उप विकास आयुक्त (DDC) रवि जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.

पोषण और मातृ योजनाओं पर जोर

समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, समर अभियान और पोषण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों का आकलन किया गया.

समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

DDC ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और पोषण संबंधी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए.

ALSO READ: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर भाजयुमो का समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में गिरिडीह से जुटेंगे छात्र और युवा

लंबित कार्य जल्द पूरे करने पर बल

बैठक में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा पोषण ट्रैकर पर आवश्यक आंकड़ों की नियमित और सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *