गिरिडीह: मिथिलेश यादव हत्याकांड का खुलासा, होटल मालिक समेत दो गिरफ्तार

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा...

Giridih: Mithilesh Yadav murder case solved; two arrested, including hotel owner.

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. होटल मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी और सब्बल के साथ एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे मिथिलेश यादव की हत्या की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि 13-14 अगस्त की रात करीब 1:45 बजे मिथिलेश यादव शराब के नशे में घाघरा स्थित रिंकू होटल पहुंचे थे. वहां उन्होंने बीयर पी और दूसरी बीयर मांगी. पैसे का भुगतान नहीं होने पर होटल मालिक और स्टाफ ने बीयर देने से इनकार कर दिया. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई.

यह भी पढ़ें: Breaking- JPSC और JSSC परीक्षाएं रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, तीन याचिका दायर

बीयर को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद होटल मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर ने मिथिलेश का पीछा किया. सर्विस रोड में कपसा मंदिर के पास नशे के कारण मिथिलेश के गिरने के बाद दोनों ने कथित रूप से टांगी और सब्बल से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया. पुलिस ने मामले में महेश रजक (करीब 38 वर्ष), होटल मालिक, निवासी घाघरा, बगोदर और सीमा ठाकुर (करीब 58 वर्ष), होटल स्टाफ, निवासी गोपालडीह, बगोदर को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल टांगी और सब्बल बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में बगोदर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी. मामले की जांच एसआईटी ने की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *