Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 104 गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह में अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 104 लोगों...

Giridih : गिरिडीह में अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 104 लोगों को गिरफ्तार किया है. 14 मई से 20 मई 2026 तक चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में गिरिडीह पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जिले भर में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा दिया.

25 वांछित अपराधी दबोचे गए

अभियान के दौरान पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे 25 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. ये ऐसे आरोपी थे जो लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे. वहीं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के आधार पर 79 वारंटी अभियुक्तों को भी पकड़ा गया. पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश से कई इलाकों में अपराधियों के बीच भय का माहौल देखा गया.

ALOS READ : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने कहा दहेज के लिये हुई हत्या

389 वारंट और 10 कुर्की मामलों का निष्पादन

गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ-साथ लंबित पड़े मामलों के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया. अभियान के दौरान कुल 389 वारंट तामील किए गए, जबकि 10 कुर्की मामलों में भी कार्रवाई पूरी की गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा.

ALOS READ : झारखंड में आसमान से बरस रही आग, पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस पार, उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लू का टॉर्चर

275 संदिग्धों का किया गया सत्यापन

संपत्ति से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चोरी, लूट, डकैती, गृहभेदन और ठगी जैसे मामलों में शामिल 275 अपराधियों और संदिग्धों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया. पुलिस ने उनके घरों और गतिविधियों की जांच कर सख्त संदेश दिया कि अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं होगा.

ALOS READ : पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की इस आक्रामक मुहिम से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है.

ALOS READ : झारखंड जगुआर : 18 साल में 48 दुर्दांत नक्सली ढेर, 21 हजार से ज्यादा कारतूस और विस्फोटक बरामद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *