Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा करने वाले बेंगाबाद थाना प्रभारी हुए सम्मानित, SP ने दिया प्रशस्ति पत्र

Giridih : जिला के बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक SP ने डॉ विमल कुमार ने प्रशस्ति पत्र...

अपहरण कांड

Giridih : जिला के बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक SP ने डॉ विमल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को यह प्रमाण पत्र बीते माह खंडोली पर्यटक स्थल से युवक के अपहरण एवं मोटरसाइकिल लूट की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने के लिये दिया गया है. जहां अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया था. बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित कार्रवाई और पेशेवर पुलिसिंग की सराहना के रूप में प्रदान किया गया.

24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद

जानकारी के अनुसार, बीते माह खंडोली पर्यटक स्थल से एक युवक के अपहरण और उसकी मोटरसाइकिल ले जाने की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार अभियान चलाया और महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई. जिससे पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन हो सका. इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली, बल्कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी संदेश गया.

ऐसी कार्रवाई से लोगों का बढ़ता है विश्वास

प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक SP डॉ. विमल कुमार ने कहा कि पुलिस की समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय पैदा होता है. जबकि आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बेंगाबाद थाना की टीम इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करती रहेगी. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को मिले इस सम्मान पर पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी खुशी व्यक्त की है.

 

ALSO READ : CRPF जवान की मौत के 60 घंटे बाद थमा जन-आक्रोश, पीड़ित परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा, कोयला वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *