Click Here
Click Here
Click Here

‘छात्रों की गूंज’ अभियान : रांची में यूथ कांग्रेस का मैराथन, नेताओं ने कहा – पेपर लीक के मामलों से चिंतित है छात्र

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज यानी रविवार को...

छात्रों की गूंज

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज यानी रविवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से यूथ कांग्रेस ने विशाल मैराथन का आयोजन किया. मैराथन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित है. नेताओं ने कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि विद्यार्थी पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था चाहते है. जहां उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ न्याय हो.

अभियान का उद्देश्य छात्रों की आवाज को उठाना

कार्यक्रम के दौरान उन छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े दबाव एवं अन्य परिस्थितियों के बीच अपनी जान गंवाई. नेताओं ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों, न्याय और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करना है.

ये रहे शामिल

मैराथन में कांग्रेस विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों युवा मौजूद रहे.

 

ALSO READ : CRPF जवान की मौत के 60 घंटे बाद थमा जन-आक्रोश, पीड़ित परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा, कोयला वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *