अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में आयी कमी, भारत में कोई राहत नहीं

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में...

कच्चा तेल

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में कमी आयी है. जहां पहले कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल की दर पार कर गया था. वहीं, अब कच्चा तेल की कीमत 76.24 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 72.04 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया है. बात दें तेल की कीमतों में गिरावट की खबर ऐसे समय पर आयी है जब होर्मुज से जहाजों का आवागमन एक बार फिर से मुश्किल में दिख रहा है. हालांकि ओपेक देशों ने कच्चा तेल के उत्पादन में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. लेकिन ये वृद्धि अगस्त महीने से की जायेगी. फिलहाल, तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत में देखने को नहीं मिला है.

देश में नहीं लिया गया है निर्णय

पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि देश में अभी घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें कम करने पर कोई विचार नहीं किया गया है. जानकारी हो कि इस साल फरवरी के अंतिम सप्ताह में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से पिछले चार महीनों में देश में ईंधन की कीमतें चार बार बढ़ी है. जिससे इस दौरान कीमतें लगभग 7.5-8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है. फिलहाल कुछ राज्यों में कच्चा तेल की कीमत 100 रूपये की दर पार कर गया है.

 

ALSO READ : अब अंतरिक्ष से होगी कोयला खदानों और अवैध खनन की निगरानी, ISRO के सैटेलाइट और AI कसेगा शिकंजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *