गिरिडीह : लोकाय में झुंड से बिछड़े जंगली हाथियों के देखे जाने से इलाके में हड़कंप, वन विभाग कर रहा निगरानी

Giridih: तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों को देखे जाने से इलाके में भय का माहौल...

Giridih: तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों को देखे जाने से इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सोशल मिडिया पर जंगली हाथियों की तस्वीर शेयर कर लोगों को सावधान किया. तस्वीरों में हाथियों को साफ देखा जा सकता है. हाथियों की संख्या 2 बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि वे झुंड से बिछड़ गए हैं. हालांकि सूचना पाकर वन विभाग की टीम और लोकाय के थाना प्रभारी अमित कुमार गांव पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले भी लोकाय से सटे तिसरी थाना क्षेत्र के धोवापाट-लक्ष्मनिया में हाथी देखे जाने की बात सामने आई थी. उक्त गांव की एक महिला को हांथी द्वारा घायल करने का भी मामला सामने आया था. इसके अगले दिन ही तिसरी के ही हेठलीकन्हाय स्थित एक सरकारी विद्यालय में भी हाथियों द्वारा उत्पात मचाने की बात कही जा रही थी. वहीं लोकाय में एक बार फिर से जंगली हाथियों को देखे जाने से लोग डर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : रांची : हटानिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

लोग जंगल में जाने से बचें : वनपाल

तिसरी के वनपाल अभिमित राज ने बताया कि लोकाय के नयनपुर-डेलिया के जंगल में ग्रामीणों ने हाथियों को देखा है. वन विभाग की टीम वहां पहुंच चुकी है. हाथियों की संख्या 2 बताई जा रही है. सम्भवतः वे झुंड से बिछड़ गए होंगें. उन्होंने लोगों से जंगल की ओर न जाने व अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : विष्णुगढ़ हत्याकांड: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा पुलिसिया कहानी चंदा मामा के किस्सों जैसी, बलि के एंगल पर उठाए तकनीकी सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *