Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस: आदित्य साहू

Ranchi: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष...

Ranchi: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि इसके लिए पार्टी ने पहले से ही विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर लिया है और सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा “पार्टी विद डिफरेंस” है, जो सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति के सिद्धांत पर काम करती है. भारतीय जनता पार्टी आज करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत बन चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है. कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल को सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों में साफ-सफाई और सजावट की जाएगी. महिला मोर्चा द्वारा फूल और रंगोली से भाजपा कार्यालयों को सजाया जाएगा.

ये भी पढ़ें : फर्जी FIR मामला: अवर सचिव,दो इंस्पेक्टर और सेवानिवृत डीएसपी ने हजारीबाग कोर्ट में किया सरेंडर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे पार्टी का झंडा

वहीं 6 और 7 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया झंडा फहराएंगे. साथ ही हर बूथ और जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर चर्चा होगी. मंडल स्तर पर चौक-चौराहों और बाजारों में बड़े झंडे लगाए जाएंगे और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करेंगे. 8 और 9 अप्रैल को जिला मुख्यालयों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा, जिसमें संगठन के विस्तार, चुनावी सफलता और सेवा भाव पर चर्चा की जाएगी. वहीं 10 से 12 अप्रैल के बीच “गांव-गांव चलो अभियान” चलाया जाएगा. इसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे, स्वच्छता अभियान चलाएंगे, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें : गिरिडीह : लोकाय में झुंड से बिछड़े जंगली हाथियों के देखे जाने से इलाके में हड़कंप, वन विभाग कर रहा निगरानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *