Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : हटानिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Ranchi: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हटानिया तालाब में शुक्रवार को एक व्यक्ति के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई....

Ranchi: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हटानिया तालाब में शुक्रवार को एक व्यक्ति के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति तालाब के पास मौजूद था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आस-पास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया. घटना के बाद तुरंत स्थानीय कोतवाली थाना को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें : विष्णुगढ़ हत्याकांड: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा पुलिसिया कहानी चंदा मामा के किस्सों जैसी, बलि के एंगल पर उठाए तकनीकी सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *