Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु में चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 10 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल फोन चोरी कर लिए. दुकान जामु निवासी उमेश कुमार की बताई जा रही है. घटना बीती रात की है. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर महंगे मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. चोरी के बाद सभी चोर जामु स्थित कालीमंडप प्रांगण की ओर भाग निकले।.जल्दबाजी में भागने के दौरान चोर घटनास्थल पर कई सस्ते मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल किया गया साबल और अपनी चप्पल छोड़ गए.

CCTV फुटेज से चोरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
पुलिस को उम्मीद है कि छोड़े गए सामान से चोरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है.
Also Read : मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, दो बच्चों समेत पांच घायल

