Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, धर्म-संस्कृति संरक्षण पर दिया गया जोर

सिमडेगा: जिले के कुरडेग स्थित माइकल किंडो स्टेडियम में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में जिले...

सिमडेगा: जिले के कुरडेग स्थित माइकल किंडो स्टेडियम में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और धर्म, संस्कृति तथा प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना था.

भारत माता को पुष्प अर्पित कर हुई शुरुआत

कार्यक्रम में जशपुर के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय कुमार, संतोष जी और उमाकांत महाराज सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ पारंपरिक तरीके से की गई.

समाज की एकता और परंपराओं को बचाने का आह्वान

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि इस प्रकार का सम्मेलन हिन्दू समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि समाज की पहचान उसकी परंपराओं और रीति-रिवाजों से होती है, इसलिए सभी को अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए.

Also Read: केरसई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 पिकअप और स्विफ्ट कार जब्त, 19 मवेशी बरामद

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की अपील

उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और कहा कि जैसे श्रीराम ने एक आदर्श पुत्र, पति और राजा के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन किया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में आदर्शों का पालन करना चाहिए. साथ ही माता शबरी के जीवन का उदाहरण देते हुए समाज में समरसता और भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया.

समाज को एकजुट रहने की जरूरत

जशपुर के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कहा कि हिन्दू समाज हमेशा से संस्कारी और सहिष्णु रहा है और सभी धर्मों का सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा.

ग्रामीण प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से आए समाज के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. गांवों के पहान, पुजारी और बैगा को भी सम्मान देकर उनकी पारंपरिक भूमिका की सराहना की गई. कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार बीसी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीवास्तव ने किया. सम्मेलन में हजारों लोगों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *