Gumla : चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रेम नगर स्थित एक दुकान और आवास में छापेमारी की गयी. जहां अवैध रूप से बेची जा रही लगभग 40 पेटी अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की गयी. घटना बीते शाम की है. जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर में किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने का धंधा संचालित किया जा रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने दल बल के साथ दुकान पर पहुंचीं. शराब विक्रेता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की सभी पेटियों को जब्त कर ली. और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फरार विक्रेता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा.
ALSO READ : हजारीबाग : ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ तस्कर गिरफ्तार
