Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान देवराज उरांव की दर्दनाक मौत हो गई. देवराज उरांव खेत में धान का बिचड़ा छीटने का काम पूरा कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वे आ गए. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. देवराज अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. सबसे बड़ा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है. पिता की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आपदा राहत राशि, सरकारी मुआवजा तथा अन्य आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: CM ने 1042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षकों के कंधों पर झारखंड का भविष्य




