Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: जैप-07 में 27 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, पीपिंग सेरेमनी में सजे कंधे

Hazaribagh: झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पद्मा के वाहिनी मुख्यालय में शुक्रवार को एक भव्य अलंकरण समारोह (पीपिंग सेरेमनी) का आयोजन किया गया....

Hazaribagh: झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पद्मा के वाहिनी मुख्यालय में शुक्रवार को एक भव्य अलंकरण समारोह (पीपिंग सेरेमनी) का आयोजन किया गया. इस गौरवशाली अवसर पर समादेष्टा अविनाश कुमार ने हवलदार से अवर निरीक्षक (सशस्त्र) के पद पर पदोन्नत हुए कुल 27 पदाधिकारियों के कंधों पर बैच और स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया.

बढ़ी जिम्मेदारी और नेतृत्व का मंत्र

समारोह को संबोधित करते हुए समादेष्टा अविनाश कुमार ने कहा कि पदोन्नति केवल पद बढ़ने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपने साथ बड़ी जिम्मेदारियां और जवाबदेही लेकर आता है. उन्होंने नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्हें पहले की तुलना में बड़ी टीम और प्लाटून बल का नेतृत्व करना है. अनुशासन बनाए रखना और अपने कनिष्ठ कर्मियों का मार्गदर्शन करना अब उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी.

Also Read प्रधानमंत्री की अपील का असर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पैदल पहुंचे न्यायालय

राष्ट्रहित और अनुशासन को बताया सर्वोपरि

समादेष्टा ने जोर देकर कहा कि एक पदाधिकारी को राष्ट्रहित और विभाग की प्रतिष्ठा के साथ-साथ अपने अधीनस्थों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि टीम को आगे बढ़ाने में कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन निष्ठा और अनुशासन से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है.

पदोन्नत अधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं

कार्यक्रम के समापन पर समादेष्टा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *