रांची समेत झारखंड में मौसम का डबल अटैक, तेज बारिश-आंधी और हीटवेव का अलर्ट

Ranchi: रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने अगले कई दिनों...

Ranchi: रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने अगले कई दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का खतरा 

बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, गुमला और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से 21 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार बदला रहेगा.

16 मई से और बिगड़ सकता है मौसम 

16 मई से कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है.

17-18 मई को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह 

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है. इस दौरान तेज गर्जना, वज्रपात और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

तापमान का हाल 

रांची में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं डालटनगंज पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. नामकुम में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ALSO READ: सोनुआ में पैसे के विवाद में भतीजे ने बुआ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *