Hazaribagh: जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. DC हेमंत सती ने संबंधित अधिकारियों को अवैध ईंट भट्ठों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पहले नोटिस, फिर कार्रवाई
DC ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अवैध ईंट भट्ठों की पहचान कर संचालकों को नोटिस जारी किया जाए. निर्धारित समय में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रॉयल्टी और राजस्व पर जोर
बैठक में खनिज रॉयल्टी के नए प्रावधानों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

बालू घाट नीलामी प्रक्रिया होगी तेज
NGT की रोक अवधि समाप्त होने के बाद बालू घाटों की नीलामी और पत्थर खनन लीज से जुड़ी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने को कहा गया.
ALSO READ: JPSC-JSSC आंदोलन में छात्रों को सपोर्ट करने जंतर-मंतर से चर्चा में आए जुनैद भाई पहुंचे
अवैध खनन पर नियंत्रण के निर्देश
DC ने अधिकारियों को जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

