Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक द्वारा अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलचेहरा बीबी और उनकी 45 वर्षीय मां मेंजा बेवा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शवों को पोस्टमार्टम के भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.



